I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन

0

लोगो और कन्वीनर के नाम की हो सकती है घोषणा आज

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक का आज यानी 1 अगस्त को दूसरा दिन है। मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। विपक्षी गठबंधन आज दोपहर तक लोगो और कन्वीनर (संयोजक) का नाम जारी कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगो को तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी है। I.N.D.I.A का IN केसरिया रंग से, D पर सफेद रंग और IA पर हरा रंग हो सकता है। लोगो आज सहमति के बाद रिलीज किया जाएगा।

चुनाव समय से पहले होने की अटकलों के बीच गठबंधन सीट शेयरिंग पर जल्द से जल्द एक फॉर्मूले पर पहुंचना चाहता है। इसके के​ लिए क्षेत्रीय स्तर पर कमेटियां बनाने की भी बात हो रही है।

बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेताओं ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं। भाजपा से निपटने के लिए एक साझा प्रोग्राम तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *