#चंद्रयान-3#‘प्रज्ञान’ रोवर ने चंद्रमा की सतह पर आठ मीटर की दूरी तय की

0

चंद्रयान-3 के रोवर यानी प्रज्ञान ने चांद की सतह पर आठ मीटर की दूरी तय की है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने इसके चंद्रयान-3 से निकलने का एक वीडियो शेयर किया है। इसरो ने बताया है कि रोवर के उपकरण सामान्‍य रूप से काम कर रहे हैं। इन्‍होंने अपना काम चालू कर दिया है।
बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चांद की सतह पर लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। इसके उपकरण चालू हो गए हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सभी नियोजित रोवर गतिविधियों को सत्यापित कर लिया गया है। रोवर ने लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर के उपकरण एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *