जिलेवासियों से लंबा रिश्ता है जो हमेशा कायम रहेगा

0

जिलेवासियों से लंबा रिश्ता है जो हमेशा कायम रहेगा
आत्मीय स्वागत पर आगर में बोले डॉ.थावरचंद गेहलोत
बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंच किए दर्शन
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश के लंबे संसदीय कार्यकाल में आलोट विधानसभा और देवास शाजापुर लोकसभा की ओर आगर जिले सहित संपूर्ण देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र वासियों से लंबा रिश्ता रहा। जो केन्द्र की राजनीति में रहते हुए भी बना रहा। आज भी है और हमेशा बना रहेगा।
उक्त बात कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ.थावरचंद गेहलोत ने गुरुवार को आगर में आत्मीय स्वागत पर कही। उन्होने कहाकि पहले आपके बीच जल्दी जल्दी आ जाता था। अब राज्यपाल पद के प्रोटोकॉल के चलते अन्य राज्य में जाने की अनुमति महामहिम राष्ट्रपति से लेना पड़ती है। बाबा बैजनाथ महादेव का आशिर्वाद लेने आया हूं क्षेत्रवासियों के दर्शन का लाभ भी प्राप्त हुआ। डॉ.गेहलोत ने कहा कि आज भी क्षेत्र के विकास अथवा ऐसा काम जो प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेरे माध्यम से हो सकता है। उसके लिए में हमेशा की तरह तत्पर हूं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति सदस्य दिनेश परमार ने बैजनाथ मंदिर परिसर में वृद्धाश्रम खुलवाने की मांग रखी। डॉ.गेहलोत ने कहा कि लिखित आवेदन भेजे संभव कार्रवाई करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed