महापौर उत्तर कुन्ती परिहार होगी राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद की सदस्य

0

महापौर उत्तर कुन्ती परिहार होगी राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद की सदस्य

रिपोर्टर धीरेन्द्र भाटी

राज्य सरकार की ओर से जारी हुई अधिसूचना

नगरनिगम उत्तर महापौर कुन्ती परिहार को उपभोक्ता मामला विभाग, राजस्थान की ओर से राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद में गैर सरकारी सदस्यों का 3 वर्ष के लिए मनोनीत किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में सांसद नीरज डांगी, विधायक मनोज मेघवाल, चेतन डूडी, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, रेशम मालवीय, महापौर उत्तर जोधपुर कुन्ती परिहार, उपभोक्ता संगठन के प्रतिनिधि के रुप में सुरेश व्यास, बृजेंद्र चौधरी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि के रुप में मोहन हटेला , कृष्णकांत आर्य, महिला समाज सेवी शायरा बेगम, रेखा लोहिया , व्यापार एवम वाणिज्यिक क्षेत्र के प्रतिनिधि के रुप में प्रियकांत पांड्या, उत्तम भंडारी प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में डा. रामकुमार बोरड , डा. महेश सिंह वर्मा और राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य डाक्टर कंचन गोदारा एवम सुश्री जुबेदा कादरी को सदस्य मनोनित किया गया है। राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद में महापौर कुन्ती परिहार को सदस्य मनोनीत करने पर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed