शिक्षा विभागीय पुस्तकायालयाध्यक्षों की दो दिवसीय संगोष्ठी 6 व 7 को

0

शिक्षा विभागीय पुस्तकायालयाध्यक्षों की दो दिवसीय संगोष्ठी 6 व 7 को

रिपोर्टर धीरेन्द्र भाटी

जोधपुर, जिला स्तरीय समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत पुस्तकालयाध्यक्षों की दो दिवसीय संगोष्ठी 6 व 7 फरवरी को जयनारायण व्यास विश्व विद्यालय मुख्यालय के सेन्ट्रल हॉल बृहस्पति भवन में आयोजित होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि इस वाक्पीठ में जिले में माध्यमिक शिक्षा के अधीन समस्त राजकीय, गैर राजकीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय, मॉडल स्कूल, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम, संस्कृत शिक्षा, सार्वजनिक पुस्तकालयों में कार्यरत सभी पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय प्रभारी भाग लेंगे।

स्टार्टअप्स के लिए इन्वेस्टर वर्कशॉप का हुआ आयोजन

रिपोर्टर धीरेन्द्र भाटी

जोधपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित आई-स्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर में
शुक्रवार को इन्वेस्टर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रभारी व उपनिदेशक जे.पी. ज्याणी ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से स्टार्टअप्स को अपने आईडिया के सफल क्रियान्वयन के लिए निवेश की उचित योजना बनाने की जानकारी दी गई।
मारवाड़ी कैटालिस्ट के फाउंडर सुशील शर्मा ने स्टार्टअप्स को इन्वेस्टमेंट संभावनाओं तथा फंड रेजिंग विकल्पों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्टअप को सफल होने के लिए सही समय पर इन्वेस्टमेंट प्लान करना बहुत आवश्यक है। साथ ही उसे विभिन्न इन्वेस्टमेंट स्रोतों के बारे में भी जागरूक होना चाहिए।
इस मौके पर डेवोट मोटर्स के फाउंडर वरुण पंवार ने अपने ईवी स्टार्टअप के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने अपने द्वारा बनाई गयी ईवी स्पोर्ट्स बाइक को भी उपस्थित स्टार्टअप्स के समक्ष प्रदर्शित किया। कार्यशाला में आईस्टार्ट नेस्ट जोधपुर के मेंटर रौनक सिंघवी ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed