विद्यार्थियों का हिंदू युवा क्रांति दल ने किया सम्मान
चाणक्य न्यूज़ रवि बरसैन्या बिजावर
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रणाम घोषित हुए जिसमें बिजावर नगर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का घर घर जाकर हिंदू युवा क्रांति दल ने माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर एवं शील देकर उनका सम्मान किया संगठन के प्रमुख जितेंद्र तिवारी जी जीतू ने बताया कि संगठन हमेशा विद्यार्थियों के साथ है उन्हें जहां भी जरूरत होगी संगठन हमेशा उनके साथ है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना करते है जिसमें कक्षा 12वीं के प्रथम,द्वितीय,तृतीय,विद्यार्थी शिवम प्रजापति 94.8 % शानूल मंसूरी 94.6% आर्यन विश्वकर्मा 91.8 तथा 10वीं के प्रथम,द्वितीय,तृतीय,विद्यार्थी जलक मिश्रा 96.6 % सिद्धि गुप्ता 94.4% अनिकेत पटेल 95.6 % का सम्मान किया गया
इस मौके पर -बलराम कुड़ेरिया,मयंक दुबे,जीतेन्द्र तिवारी जीतू,प्रिंसराज कोसकिया,शिवम तिवारी,नीलेश शुक्ला शामिल रहे
