रोहर में अखिल भारतीय मजदूर कल्याण सेवा संघ का मनाया गया स्थापना दिवस
बोकारो जिला अंतर्गत प्रखंड पेटरवार के मायापुर पंचायत रोहर में आज शनिवार को अखिल भारतीय मजदूर कल्याण सेवा संघ का 41 वां स्थापना दिवस सभा आयोजित कर मनाया इस दौरान संघ के विचारधाराओं से प्रेरित होकर दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की जिसे भारतीय संविधान के तहत नियमों की पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई साथ ही प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन झंडोत्तोलन एवं बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया उपस्थित अतिथियों के द्वारा संबोधन में लोगों को मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संघ के झारखंड प्रदेश के गवर्निंग बॉडी श्री सीतारामदास ने बताया कि अखिल भारतीय मजदूर कल्याण सेवा संघ का उद्देश्य है कि जातीयता पक्षपात एवं राजनीतिक दलबंदी तथा धर्म की दूषित भावनाओं से दूर हटकर सत्य निष्ठा के साथ साथ राष्ट्रीय एकता व अखंडता के सूत्र में बंधकर मानव जाति का कल्याण व विकास करना है तथा दबे कुचले शोषित पीड़ित तथा मजदूर वर्ग को मौलिक अधिकारों को लेकर जागरूक एवं मजबूत बनाना है मौके पर विशिष्ट अतिथियों में रोहित वर्मा, शंकर करमाली बोकारो जिला सचिव, दशरथ रविदास ,विनोद कुमार, लक्ष्मण ,मदन मोहन महतो ,प्रभु करमाली पेटवार प्रखंड सचिव, घनश्याम करमाली पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष ,वही कार्यक्रम को सफल बनाने में तेजलाल करमाली, रामलाल करमाली, मनोज करमाली ,संजय गुप्ता, साधु चरण करमाली ,मन्नू करमाली, चंद्र किशोर महतो सत्येंद्र टूडू ,प्रेम करमाली, पुष्पा देवी ,बसंती देवी का अहम भूमिका रहा
