बोकारो चलकरी में अवैध सुरंग बनाकर धड़ल्ले से कोयले की हो रही चोरी
बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी उत्तरी पंचायत में मूल खदान से कोयला की अवैध खनन कर मोटरसाइकिल व ट्रेक्टर से बेचे जा रहे है जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व मूल खाद्यान को सीसीएल बीएन्डके क्षेत्र द्वारा संविदा कर संवेदक के द्वारा मूल खदान्न को बंद किया गया था। परन्तु कोयला धंधेबाजों ने पुनःकोयला मूल खदानो को चालुकर सैकड़ो मोटरसाइकिल धड़ले से कोयला बंगाल के डिपो तक पहुचाया जाता है।आये दिन चलकरी के अवैध खनन के सुरंग से बड़ी घटना की बादल मंडरा रही ,कभी भी खतरनाक सुरंग में अप्रिय घटना घट सकती है।कोयला माफियों ने अपनी निजी स्वार्थ के लिए मजदूरों के जिन्दगी के साथ खेल खेला जा रहा है।इस क्षेत्र में बड़ी बड़ी उद्योग होने के बावजूद भी रोजगार नही मिलने के कारण मजदूर बेचारा अपनी रोजी रोटी के चलते सुंरग में घुस कर कोयला काटने को मजबूर है जिसका फायदा कोयला माफिया को होता है।मजदूर बेचारा रोजगार के चलते अपनी जान जोखिम में डालकर सुरंग से कोयला निकालते है। और मिली जानकारी के अनुसार शाम के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टरों से कोयला माफियाओं ने बड़ी निडरता के साथ कोयला अवैध डिपो तक पहुचाते है।बैखोप होकर कोयला माफियो के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है।इस संदर्भ में पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पूर्व में अवैध खनन के सुरंग को प्रशासन व सीसीएल के द्वारा मूल खदान को भरा गया था।वर्तमान मे फिर से खदान से कोयला माफियो के द्वारा संचालित होगा इसकी जानकारी मुझे नही है यदि खनन किया जा रहा है तो सीसीएल प्रबंधन से बात कर कोयले धंधेबाजों पर करवाई किया जायेगा।
वही सीसीएल बीएन्डके क्षेत्र के सुरक्षा प्रहरी इंचार्ज जटलु साव से दुरभाष पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि अभी बीएन्डके रेलवे साइडिंग में व्यस्तता चल रही जिसके कारण नही पहुंच पा रहे है लेकिन बहुत जल्द उक्त अवैध खदान पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी
