कानपुर एक दुल्हन ने अचानक अपनी बारात लौटा दी

0

कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने अचानक अपनी बारात लौटा दी…

कानपुर देहात : मामला सिकन्दरा थाना क्षेत्र का है, जहां मानपुर गांव के रहने वाले लालाराम ने अपने बेटे कृष्ण मुरारी की शादी बनवारीपुर गांव निवासी श्याम नारायण की बेटी से साथ तय की थी. तय समय पर लालाराम अपने बेटे कृष्ण मुरारी की बारात 30 अप्रैल को लेकर बनवारीपुर गांव पहुंचे थे.

दूल्हा कृष्ण मुरारी ने बताया कि बिना किसी लेनदेन के वो लड़की से शादी कर रहा था. जब वह बारात लेकर पहुंचा तो बारात का जमकर स्वागत-सत्कार हुआ.

कृष्ण मुरारी के मुताबिक, शादी को रश्म को आगे बढ़ाते हुए स्टेज पर जयमाल हुआ. उसके बाद जब मंडप पर पहुंचे और आभूषण चढ़ाया गया, तो लड़की और उसके घरवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया.

रविवार रात में जब मामला थाने पहुंचा तो काफी समझाने के बावजूद भी दोनों पक्षों में बात नहीं बनी. सोमवार सुबह फिर से थाने में दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया.

लड़के के पिता लालाराम ने बताया कि इन लोगों (दुल्हन पक्ष) ने थाने में झूठी तहरीर दी है कि हम दहेज मांग रहे हैं. हमने बिना दहेज की शादी करने की बात कही थी और बारात लेकर पहुंचे थे. दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत अच्छा किया. मगर जब आभूषण चढ़ाया गया तो जेवर कम लाने की बात कहकर शादी करने से मना कर दिया गया.

वहीं, लड़की पक्ष के लोगों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है.

थाने में घंटों चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों का समझौता हो गया और दोनों अपने-अपने घर को वापस चले गए.

आलोक द्विवेदी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed