अशोकनगर-व्यक्तित्व विकास में बताया गया ध्यान का महत्व

0

अशोकनगर जिले के मुंगावली विकास खंड में जन अभियान परिषद के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत स्थानीय श्री गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय मुंगावली मैं संचालित कक्षाओं में एक्स्पर्ट हर्टफुलनेश संस्थान हैदराबाद के वालंटियर महेंद्र जी रघुवंशी द्वारा व्यक्तित्व विकास में मेडिटेशन का महत्व विषय पर सभी छात्रों को अपना उद्बोधन दिया इस बीच हार्टफुलनेस द्वारा दिमाग को एकाग्र करने के लिए और दिन भर के व्यस्त जीवन से तनाव को कैसे दूर किया जाए जिससे हमारी कार्य क्षमताएं प्रभावित ना हो इस पर भी अपना मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर श्री रघुवंशी द्वारा कहा गया कि हम सब विद्यार्थी हैं और जीवन भर कुछ ना कुछ सीखते ही रहते हैं इस सीखने की प्रक्रिया में मेडिटेशन पद्धति अत्यंत लाभदायक और प्रभावी है हमारे दिमागी कचरे या दिमाग में जो बुरी बातें रहती हैं उन्हें भी हम सफाई पद्धति द्वारा दिमाग से प्रतिदिन निकाल सकते हैं इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखबती वर्मा ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण हार्टफूलनेस कान्हा शांति वनम हैदराबाद के प्रशिक्षण के अपने अनुभव सभी को सुनाएं कार्यक्रम में सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। सभी मेंटर्स भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था शर्मा टेक्निकल एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी मुंगावली द्वारा किया गया। संस्था के प्रतिनिधि संतोष शर्मा ने बताया कि छात्रों को किस प्रकार मेडिटेशन द्वारा दिमाग को एकाग्र और केंद्रित करने में सहायता मिलती है इसके साथ साथ भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमाग को तनाव रहित करने के लिए मेडिटेशन अत्यंत आवश्यक और सहायक है सभी को नियमित कम से कम आधा घंटे मेडिटेशन अवश्य करना चा वहहिए कार्यक्रम के अंत में हार्टफुलनेस प्रतिनिधि का आभार मेंटर्स मुकेश प्रजापति द्वारा किया गया।

रिपोर्टर _ मुकेश प्रजापति

https://youtu.be/qBhChW09KMg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed