मानव सेवा एवं जीवदया समिति, जोधपुर

0

मुख्य संरक्षक मनमोहन कर्णावट व अध्यक्ष प्रतापसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज जन जन के आराध्य
श्रमण भगवान महावीर स्वामी जी के 2622 वे जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में मानव सेवा एवम् जीवदया समिति, जोधपुर ने आज रविवार को सेवार्थ कार्यक्रम करते हुए सर्वप्रथम
“अपना घर” शास्त्रीनगर में असहाय, मंदबुद्धि युवकों को प्रातः 7 बजे भरपेट नाश्ता करवाया तत्पश्चात उपाध्यक्ष प्रदीप परिहार व सचिव ओपेक गोलिया ने बताया कि प्रातः 10 बजे “सिवांची गोशाला” केरू फांटा, में 21 मन सुखा चारा (कुतर) और हरा चारा गायों को समिति सदस्यो द्वारा दिया गया एवं सहसचिव विजय कांकरिया कोषाध्यक्ष मनीष सुराणा ने बताया प्रतिदिन दिए जाने वाले सांयकालीन भोजन को स्थानीय टाउन हाल के पास निशक्जनो एवं बेसहारों को दिया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम में जोधपुर के गणमान्य नागरिक सहित समिति के जी. सी. सावल, सुशील भंडारी, अमृतराज गोलिया, लक्की सांखला, विक्रमसिंह चंदेल, मुकेश बोहरा, दीपिका जैन, विनीता बोहरा, रौनक मेहता, संपत गुलेछा, ईशान, नव्य कांकरिया, ऋषभ परिहार, आदि सदस्य उपस्थित थे। अंत में समिति के संयोजक श्रीमती अशोका गोलिया ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *