दलित युवक की गला रेतकर हत्या।
खीरी जिले में उस वख्त सनसनी फैल गई जब एक दलित युवक का गला रेता हुआ शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा गया।
दरअसल निघासन कोतवाली क्षेत्र के चिरिमारन पुरवा गांव के रहने वाले श्रीप्रकाश नाम के दलित युवक का गला रेता हुआ शव घर से थोड़ी ही दूर एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।बताया जा रहा है पहले अज्ञात हत्यारो ने एक गेहू के खेत मे युवक का गला रेता उसके बाद उसके शव को पेड़ से बांधकर लटका दिया।
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर गेहू के खेत से पुलिस ने धारदार चाकू को बरामद करने के बाद घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि मृतक युवक बीती रात में खाना खाकर घर मे ही चारपाई पर अपने पिता के साथ सो गया था सुबह देखा तो मृतक युवक चारपाई पर नही मिला खोजने पर घर से थोड़ी ही दूर पर युवक का गला रेता हुआ शव एक खेत में लगे गूलर के पेड़ से लटकता मिला।
आपको बता दे मृतक युवक की 11 मार्च को शादी होनी थी पर युवक की हत्या के बाद जिस घर मे आज से पांच दिन बाद शहनाई बजनी थी उस घर मे मातम पसरा हुआ है।
निघासन कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हत्यारो के खिलाफ हत्या की धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर् घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
