मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले ठेकेदार के घर पर चला बाबा का बुलडोजर

0
https://youtu.be/Gk1Ay6vdFek

बांदा में माफियाओं के करीबियों पर प्रशासन के द्वारा मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले ठेकेदार इफ्तिखार के घर पर भारी संख्या में ढ़ोल नगाड़े बजाते पुलिस बल ने पहुंचकर कार्यवाही की गई । जिसमें शहर के खाई पार मोहल्ले में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार इफ्तेखार के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है ।
बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में अपराधियों को संरक्षण एवं सहयोग देने वाले दो व्यक्तियों के अवैध निर्माण को बांदा पुलिस के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में रहने के दौरान उसे व उसके परिवार जनों की लॉजिस्टिक सपोर्ट रहने व अन्य सहयोग प्रदान करने वाले रफीकुसस्मद पुत्र फकर्रूसस्मद निवासी नियर रफीक नर्सिंग होम अलीगंज थाना कोतवाली नगर बांदा व इफ्तिखार अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी जिला परिषद चौराहा बांदा के घर नक्शा पास ना होने तथा शर्तों का उल्लंघन करने पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि रफीकुसस्मद माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गो को रहने आदि की सुविधा देता था,रफीकुसस्मद एवं इफ्तिखार अहमद उसके परिवारी जनों तथा मुख्तार अंसारी के गुर्गों को रहने आदि की सुविधा देता था। रफीकुसस्मद इफ्तिखार के घर से लाइसेंसी डबल बैरल गन का लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए सीमा से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं, जिसके संबंध में लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु प्रशासन के द्वारा रिपोर्ट भेजी जा रही है। तथा अन्य कारवाही करवाई जा रही है। रफीकुसस्मद के घर से 7 लाख रूपये नगद बरामद हुए हैं। जिस के संबंध में कार्यवाही हेतु आयकर विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।रफीकुसस्मद के विरुद्ध रंगदारी मांगने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। विगत दिनों भी बांदा पुलिस द्वारा अपराधियों के घर अवैध निर्माण पर कार्यवाही की जा चुकी है पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि किसी भी प्रकार का अपराध करने व अपराधी माफियाओं का संरक्षण देने वालों पर इसी तरह कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed