थाना राया पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान चोरी/लूट के कुख्यात/हिस्ट्रीशिटर 01 अपराधी को किया गिरफ्तार/घायल

0

https://youtu.be/fIyWY12bbos

थाना राया पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान चोरी/लूट के कुख्यात/हिस्ट्रीशिटर 01 अपराधी को किया गिरफ्तार/घायल

थाना राया टीम मथुरा,

(रिपोर्टर इखलाक कुरैशी राया )

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा द्वारा चोर/लूटेरो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व गिरफ्तारी अभियुक्तगण के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महावन के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राया द्वारा आज दिनांक 06.03.2023 को गिरफ्तारशुदा अभियुक्त प्यारेलाल पुत्र बिसम्बर निवासी ग्राम मनोहरपुर कास्त थाना-मडराक,जनपद-अलीगढ को अपनी टीम के साथ चोरी किये रुपयों की बरामदगी हेतु उसके बताये स्थान नीम गांव रोड पर लायी थी जहां अभियुक्त द्वारा एक खण्डहर मे रुपयों के साथ तमंचा भी छिपाकर रखा हुआ था । रुपये निकाल कर देते समय पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया । पुलिस द्वारा रोकने पर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी जिसमे पुलिस वाले बाल बाल बच गये । आत्मराक्षार्थ फायरिंग में बदमाश के पैर मे गोली लग गयी जिससे बदमाश घायल हो गया । घायल अभियुक्त/बदमाश को उपचार के लिये जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया और अभियुक्त के विरुद्ध विधिक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
1-प्यारेलाल पुत्र बिसम्बर निवासी ग्राम मनोहरपुर कास्त थाना-मडराक,जनपद-अलीगढ, हाल निवासी ग्राम बदनपुर थाना सुरीर मथुरा, उम्र-47 वर्ष

आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 04/10 धारा 392/411 भादवि थाना-अतरौली, जनपद-अलीगढ,
2- मु0अ0सं0 77/10 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना-अतरौली, जनपद-अलीगढ,
3- मु0अ0सं0 950/12 धारा 392/411 भादवि थाना-गांधी पार्क, जनपद-अलीगढ,
4- मु0अ0सं0 90/14 धारा 394/395/397/412/120-बी भादवि थाना-छर्रा, जनपद-अलीगढ,
5- मु0अ0सं0 200/14 धारा 392/411 भादवि थाना-इगलास, जनपद-अलीगढ,
6- मु0अ0सं0 322/14 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना-गांधी पार्क, जनपद-अलीगढ,
7- मु0अ0सं0 346/16 धारा 392/411 भादवि थाना-खैर, जनपद- अलीगढ,
8- मु0अ0सं0 514/16 धारा 392/411 भादवि थाना-रोरावर, जनपद-अलीगढ,
9- मु0अ0सं0 516/16 धारा 307 भादवि थाना-देहलीगेट, जनपद- अलीगढ,
10-मु0अ0सं0 605/16 धारा 392/411 भादवि थाना-सिविल लाईन, जनपद-अलीगढ
11-मु0अ0सं0 375/18 धारा 21/22 एन.डी.पी.एस.एक्ट थाना-सिकन्द्रराऊ,जनपद- हाथरस,
12-मु0अ0सं0 79/23 धारा 379/411 भादवि थाना-राया,जनपद-मथुरा,
13-मु0अ0सं0 83/23 धारा 307 भादवि(पु0मु0) व धारा 3/25 आयुध अधिनियम,थाना-राया,जनपद-मथुरा,

बरामदगी-
1- 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस, 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2- 20,000/-रूपये नगद
3- घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 एचएफ डीलक्स नं0 UP81CE6793

विवरण- दिनांक 14.02.2023 को वादी श्री रामफूल सिंह पुत्र श्री शंकर सिंह निवासी ग्राम इटौली थाना राया जनपद मथुरा ने अपने खाता सं0- 31058684028 से चैक द्वारा एक लाख रुपये निकाले थे इसके उपरान्त उक्त रूपयो, चैक बुक व पास बुक को थैले में रखकर अपनी मोटर साईकिल से कन्हैया सेठ की टाल जो कि राजेश्वरी धाम कौलौनी के गेट पर है । कुछ सामान लोहे की रिंग खरीदने हेतु पहुंचा था वहां पर अपनी मोटर साईकिल खडी कर दी थी जिस पर रुपयो का थैला व अन्य सामान मोटर साईकिल के हैण्डल मे लटका था । सामान खरीदने के दौरान समय करीब 12:00 बजे दो अज्ञात चोर थैला मोटर साईकिल से चोरी करके भाग गये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना राया पर मु0अ0सं0 79/23 धारा 379 भादवि बनाम दो व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है । दिनांक 05.03.2023 को समय करीब 23:30 बजे अभियुक्त प्यारेलाल उपरोक्त मय घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल के गिरफ्तार किया गया तथा दुसरा अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम बदनपुर थाना सुरीर मथुरा भागने मे सफल रहा । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने माल बरामदगी के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया । आत्मराक्षार्थ फायरिंग मे अभियुक्त प्यारेलाल के दाहिने पैर मे गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया । बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं चोरी के 20,000/-रु0 नगद बरामद हुये । पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार/घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल मथुरा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-ओम हरि बाजपेयी प्रभारी निरीक्षक थाना-राया, जनपद-मथुरा,
2- व0उ0नि0 शिव कुमार शर्मा थाना-राया, जनपद-मथुरा,
3- हरेन्द्र कुमार चौकी प्रभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed