बेरमो विधायक ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास
बेरमो विधानसभा क्षेत्र विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप कुमार सिंह ने रविवार को पेटरवार प्रखंड के मायापुर पंचायत के रोहर टोला में सोलर दिप बोरिंग निर्माण,चांदो पंचायत किनार बांध के बगल में गार्डवाल निर्माण,चांदो गर्री बेहराबेडा सोलर दिप बोरिंग निर्माण,भूलनखेतको डुमरकनारी खांजो नदी सीढ़ी घाट का निर्माण,चांदो नीलेश मांझी के घर से लेकर शंकर मांझी के घर तक गार्डवाल निर्माण,भूलनखेतको जेहरा थान में सोलर दिप बोरिंग निर्माण,चलकरी पंचायत उतरी पंचायत नयन करमाली के घर से पहाड़ी किनारे तक पीसीसी पथ का निर्माण, चलकरी मुस्लिम टोला कर्बला में पेवर ब्लॉक सुंदरीकरण का निर्माण,चलकरी रजक टोला में चेतलाल रजक के घर अजय रजक के घर ढक्कन सहित नाली का निर्माण, अंगवाली दक्षिणी पंचायत में कसराबेड़ा लालदेव मांझी के घर के समीप सोलर दिप बोरिंग का निर्माण,अंगवाली दक्षिणी जेहरा स्थान में सोलर दिप बोरिंग का निर्माण वही पिछरी पंचायत के विन्देश्वरी दुबे कॉलेज में सोलर दिप बोरिंग का कुल निर्माण लगभग 44लाख 72 हजार के लागत विधायक मद से शिलान्यास किया।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी,विधायक प्रखंड प्रतिनिधि कमलेश गुप्ता,सेवा लाल मांझी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
