बोकारो में हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
बोकारो में हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड के बोकारो सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी कोऑपरेटिव एसबीआई एटीएम के समीप दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग किए जाने की सूचना पर सेक्टर 12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
मौके से एक खोखा बरामद किया गया है ।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि घटना किस वजह से हुई है और किसके बीच हुई है अभी इसका पता नहीं चल पाया है ।थाने में आवेदन आने के बाद ही मामला पूरी तरह से साफ हो पाएगा। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुट गई।
