गन्ने का भाव घोषित न होने पर आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन 20 मार्च को करेंगे दिल्ली कूच

0
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गन्ने का भाव घोषित न होने से आक्रोशित होकर किया प्रदर्शन। भारतीयों किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने महावीर चौक स्थित कैंप कार्यालय से पैदल कूच करते हुए। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने कुछ देर का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
VO = जनपद मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 4 दिन पहले उत्तर प्रदेश में गन्ने का भाव घोषित किया है जिसमें ₹1 की बढ़ोतरी भी नहीं की गई है प्रकार उन्होंने सरकार पर ऐसा वैसा ही घोषित करना था जब शुरू हुआ था तो तभी क्यों नहीं किया।
आज किसानों के गन्ने पर 1 रु भी ना बढ़ाकर सरकार ने दिखा दिया कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों के नाम पर बीजेपी सरकार में कुछ नहीं है यह सरकार बड़े-बड़े वादे करती थी कि 2022 तक हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे लेकिन किसानों को इन्होंने ठगने का और भहकाने का काम किया है।
आज उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में भारतीय किसान यूनियन सरकार से यह मांग कर रही है कि पुनः विचार करके जिस तरह महंगाई बढ़ रही है हमारे गन्ने का भाव भी बढ़ाया जाए।
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि गन्ने का भाव ना बढ़ाकर सरकार अपनी मानसिकता जाहिर कर रही है।
उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी के एक मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि एक मंत्री है वह भी बार-बार मांग कर रहे हैं के गन्ने का भाव बढ़ना चाहिए मैं भी पक्ष में हूं। और अब जब गन्ने का भाव घोषित हो चुका है तो अब बोलते हैं कि इस बार नहीं अगले साल बढ़ाएंगे 2024 में
उन्होंने कहा कि 20 मार्च को दिल्ली में एक बड़ी महापंचायत तो संयुक्त किसान मोर्चा की होने जा रही है जो सरकार ने 13 महीने के आंदोलन समाप्त होने पर वादे किए थे मुकदमे वापसी एमएसपी की मांग और किसानों के मुआवजे की मांग थी उन्हीं सभी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की बॉडी पंचायत आगामी 20 मार्च को दिल्ली में होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि 20 मार्च की महापंचायत में गन्ने के भाव का मुद्दा दिल्ली में भी जोर शोर से उठाया जाएगा क्योंकि प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है और केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है गन्ने का मुद्दा उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर से बहुत बड़ी तादात में किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 40 से 50 किसान यूनियन अपने कार्यालय से मार्च करते हुए डीएम ऑफिस पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। उन्होंने कहा कि उनके इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री कार्यालय तक भिजवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed