4 अप्रैल।अप्रैल।एस रहमान कि रिपोर्ट।शोभायात्रा के साथ जैन मंदिर में नवीन जिनबिम्ब प्रतिमाओं की स्थापना हुई।
उनियारा उपखंड के ककोड ग्राम ककोड़ ग्राम में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में जैन धर्म के 6वें तीर्थंकर पदम प्रभु भगवान एवं 16 तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान की दो नवीन जिनबिम्ब प्रतिमाओं की बेंड बाजे के साथ शोभायात्रा के साथ स्थापना की गई । श्रीआदिनाथ नवयुवक मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन ने बताया कि
आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य से मानसरोवर जयपुर थड़ी मार्केट में सम्पन्न हुए पँचकल्यानक महोत्सव में जैन धर्म के 6वे तीर्थंकर पदम् प्रभु भगवान एवम राष्ट्र संत मुनि पुंगव सुधा सागर महा मुनिराज के सानिध्य में मध्यप्रदेश जिला ललितपुर के देवगढ़ में सम्पन्न हुए पंचकल्याणक महोत्सव में जैन धर्म के 16वे तीर्थंकर भगवान शांति नाथ की नवीन जिन। बिम्ब प्रतिमाओं के प्रतिष्ठापन के पश्चात शनिवार को ककोड ग्राम के जैन मंदिर में स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत ककोड बस स्टैंड से मुख्य मार्गो से होते हुए बेंड बाजे के साथ सकल जैन समाज के स्त्री-पुरुषों,
बालक-बालिकाओ ने जैन भजनों पर भक्ति नृत्य करते हुए शोभायात्रा निकाल कर ककोड श्रीपारस नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पंडित आशीष जैन शास्त्री ने आगम विधि विधान पूर्वक क्रियाएं सम्पन्न करवाकर नवीन प्रतिमाओं को स्थापित किया । इस अवसर पर प्रतिमाओं के पुण्यार्जक परिवार पारस मल जैन,जितेंद्र कुमार,लोकेश जैन,हविष जैन,नमन जैन एवम पारस चंद जैन,दिनेश जैन,आशीष जैन,सचिन जैन, भव्य जैन झरोखे वाले परिवार का मन्दिर समिति के द्वारा चंदन का तिलक लगाकर ,अंग वस्त्र एवम पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया ।
इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज ककोड के महिला,पुरुष,बालक,बालिकाएंउपस्तिथ रहे ।

