बंगाल में TMC-BJP वर्कर्स में झड़प, 20 घायल

0

5 राज्यों से ₹400 करोड़ की जब्ती; हिमंता बोले- कांग्रेस यहां नहीं, पाकिस्तान में सरकार बना सकती है

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है।

उधर, चुनाव आयोग ने बताया कि 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 15 मार्च को चुनाव घोषणा के बाद से अब तक ₹400 करोड़ से अधिक के अवैध प्रलोभन जब्त किए गए हैं। इसमें ₹17.44 करोड़ कैश, ₹167.38 करोड़ के ड्रग्स शामिल हैं। वहीं असम CM हिमंता ने कहा- कांग्रेस भारत में सरकार नहीं बना सकती। वह पाकिस्तान या बांग्लादेश में ही सरकार बना सकती है।

राज्यों से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स

  • केरल के CM पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कहा- राहुल गांधी एक नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम लोकल वर्कर जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है।
  • भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में रामनवमी पर रैली निकाली।
  • थरूर बोले- केरल में BJP एक जीरो-सीट पार्टी है। असली मुकाबला UDF और LDF के बीच है।
  • हिमंता ने कहा- जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह या तो पाकिस्तान में होगी या बांग्लादेश में।
  • TMC बोली- भाजपा राम को बाजार में बेचना चाहती है; भगवान उनकी प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं

    TMC विधायक मदन मित्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- भाजपा ने राम को कॉमर्शियल प्रोडक्ट बना दिया है और उसे बाजार में बेचना चाहती है। मुख्यमंत्री ममता का यह कहना बिल्कुल सही है कि राम प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं है।

  • https://youtu.be/_kN1zxQ_j2k
  • आंधी-बारिश में फंसी ममता की फ्लाइट, एक घंटे तक हवा में रहने के बाद लैंडिंग

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट गुरुवार को खराब मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

    ममता बनर्जी पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल में चुनावी रैली से लौट रही थीं। उनका चार्टर्ड विमान दोपहर करीब 3:30 बजे उड़ा था और 4 बजे कोलकाता पहुंचना था। हालांकि, कोलकाता में अचानक तेज बारिश, आंधी और तेज हवाओं के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी और उसे हवा में ही चक्कर लगाने पड़े।

    खराब मौसम के चलते करीब 20 मिनट के लिए एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन भी रोकना पड़ा। मौसम में सुधार होने के बाद विमान शाम 5:19 बजे सुरक्षित रूप से लैंड हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।असम भाजपा अध्यक्ष बोले- कांग्रेस कट्टरपंथियों को चुपचाप बढ़ावा दे रही

    असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि कांग्रेस अपने नए नारे का इस्तेमाल करके असम को बांग्लादेश में शामिल करने की कोशिश कर रहे कट्टरपंथी तत्वों को चुपचाप बढ़ावा दे रही है।

  • अभिषेक बनर्जी बोले- लोगों को नागरिकता का प्रमाण देने के लिए मजबूर किया जा रहा

    TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर SIR की आड़ में देश के नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

    जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में TMC उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्होंने भाजपा पर धर्म के आधार पर राजनीति करने और लोगों का ध्यान आजीविका और आवास जैसे मूलभूत मुद्दों से भटकाने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा- केंद्र में भाजपा सरकार देश के वास्तविक नागरिकों के खिलाफ साजिश रच रही है। SIR के नाम पर सौ साल से यहां रह रहे लोगों को अपनी नागरिकता का प्रमाण देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को भबानीपुर में राम नवमी पर जुलूस निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *