अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का भव्य सम्मेलन नई दिल्ली मे

0

आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान का जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित घेवडा़ ने बताया की आगामी दिनों में करेगा समाजोपयोगी कार्य अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में आगामी 25 फरवरी से 28 फरवरी तक दिल्ली के अशोका होटल में ब्राह्मणों का भव्य आयोजन किया जाएगा इस आयोजन में देश के करीबन 5000 से ज्यादा समाज के प्रतिनिधि जुड़ेंगे जो राजनीतिक सामाजिक एवं व्यापार कानून चिकित्सा सहित अन्य मुद्दों पर मंथन करेंगे इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा, युवा अध्यक्ष राजीव कश्यप ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 600 से 700 के करीब साथी विप्र बंधु दिल्ली पहुंचेंगे राजस्थान की ओर से अपनी भागीदारी निभाएंगे दिल्ली पहुंच कर महासंघ राजस्थान के 33 जिलों में समाज उपयोगी विकल्प के रूप में कार्य करेगा कई आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा मदद छात्रवृत्ति गरीब कन्याओं की शादी ब्राह्मण छात्रावास वृद्ध आश्रम का निर्माण व गरीब परिवारों को राशन वितरण समाज के लिए समय-समय पर चिकित्सा शिविर के आयोजन करेगा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गोविंद कुलकर्णी व राष्ट्रीय महासचिव डॉ श्यामसुंदर रघुनंदन ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का मंच है जो ब्राह्मण समुदाय को विभिन्न व्यवसाय तत्वों को एक साथ लाने का कार्य करता है दिल्ली से पहले औरंगाबाद में पुणे में यह कार्यक्रम हो चुका है इसका एक उपदेश देश विदेश के ब्राह्मण बंधु समाज की एकता व शक्ति के बारे में जान सके 25 से 26 तारीख को उद्योगपतियों की कॉन्फ्रेंस होगी 27 तारीख को एडवोकेट विंग कॉन्फ्रेंस होगी और 28 तारीख को डॉक्टर विंग की कॉन्फ्रेंस होगी यह कॉन्फ्रेंस अशोका होटल में होगी बाहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मण उद्यमियों के उत्पादकों तथा सेवाओं की प्रदर्शनी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की जाएगी इन 4 दिनों में समाज के उत्थान शैक्षणिक सामाजिक बेसिक विषयों का मंथन होगा आयोजन में देश भर के राजनीतिक सामाजिक अन्य ने संगठन के जुड़े नेताओं के आने की संभावना है इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोविंद कुलकर्णी राष्ट्रीय महासचिव श्यामसुंदर रघुनंदन, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा अध्यक्ष ,महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवडा़ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष,
राजस्थान प्रदेश के यूथ प्रेसिडेंट राजीव कश्यप प्रदेश आम आदमी पार्टी दिल्ली के काउंसलर नीरज शर्मा पुनीश शर्मा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे उनके द्वारा पोस्टर का विमोचन भी किया गया सभी ने उनके कार्यों को सराहना की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा ने अधिक से अधिक पधारने का आवाहन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *