दमोह पीजी कॉलेज ईको क्लब द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

0

पीजी कॉलेज ईको क्लब द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
===

पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय नई दिल्ली तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल (मध्य प्रदेश) के निर्देशानुसार पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं एवं जनमानस में पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने के लिए जनजागरूकता गतिविधि के अंतर्गत ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के ईको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के चलित एवं स्थिर मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृतिनुरूप जीवन शैली अपनाने का सन्देश दिया गया। मॉडल प्रदर्शनी को जज करने एवं विषय विशेषज्ञ के रुप में डॉ. किरण दुबे (रिटायर प्रोफ़ेसर रसायन शास्त्र) ने मार्ग दर्शन प्रदान कर परिणाम घोषित किए। विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से वनों, वन अधारित उद्योगों एवं वन्य जीवों का महत्व समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *