बोकारो जिला के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

0
https://youtu.be/9-7gb9q27xI

महाशिवरात्रि के अवसर पर आज शनिवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक उपवास कर माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और भगवान से सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना किया वहीं बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के खेतको जारंगडीह सहित शिवालयों को महाशिवरात्रि के अवसर सजाया गया और आज शनिवार को श्रद्धालुओं ने सुबह से ही श्रद्धा पूर्वक उपवास कर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया
शास्त्रों के अनुसार फागुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए इस पर को शिव और पार्वती के विवाह के उपलक्ष में मनाया जाता है कहा जाता है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है जगत में रहते हुए मनुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है महाशिवरात्रि ,इस व्रत को रखने से साधक की सभी दुखों का अंत होता है साथ ही मनोकामनाएं पूर्ण होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed