युवाओं का यौवन मां भारती की अमानत है इसे राष्ट्र निर्माण मे लगाए – गायत्री परिवार

0



युवाओं का यौवन मां भारती की अमानत है इसे राष्ट्र निर्माण मे लगाए – गायत्री परिवार

देवास। कन्नोद! आखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा संचालित सप्त आंदोलन में से दो प्रमुख आंदोलन नशा उन्मूलन और युवा जागरण के तहत गायत्री परिवार कन्नौद के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन कन्नौद के खेड़ापति गार्डन में किया गया युवा जागरण शिविर मे देवास जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले ने शिविर सम्बोधित | करते हुए कहा की आज युग निर्माण करना है तो श्रेष्ठ युवा को गड़ने की आवश्यकता क्योंकि बिना युवा शक्ति के श्रेष्ठ भारत की कल्पना उचित नहीं, और कहा की युवाओं की जवानी मा भारती की अमानत है इसे मा भारतीय के चरणों में समर्पित करें आज युवाओं को धैर्य समझ और विवेक शील होकर जीवन जीना होगा वही आयोजन मे श्रीमती श्रद्धा निहाले और साली ग्राम सकलेचा के द्वारा, गायत्री शक्तिपीठ कन्नौद के रामकरण यादव, हरिप्रसाद पाण्डेय, चंपालाल चौहान, कालूराम कुमरावत श्री जितेन्द्र सिंह सिसोदिया श्री नंदराम मिमरोट श्री राधेश्याम मिमरोट श्रीमती कल्पना शर्मा श्रीमती वीना यादव श्रीमती राजकुमारी कुण्डल श्रीमती पवित्रा सिसोदिया श्रीमती जानकी तिवारी सुश्री संगीता आशापुरे तथा शिक्षकों की उपस्थिति में भारतीय संस्कृति का अनुशरण करने, जीवन जीने की कला और नशा उन्मूलन शिक्षा एवं विद्या विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई इस कार्यक्रम में 265 बच्चों के साथ लगभग 400 लोगों की उपस्थिति रही। आयोजन मे राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के द्वारा बच्चो को समय प्रबंधन विद्या और शिक्षा के अन्तर पर प्रकाश डालते हुए नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। द संस्कार वेली हाई स्कूल कन्नौद की संचालक श्रीमती बीना यादव एवम शिक्षकों न्यू डिजिटल इंस्टीट्यूट कन्नौद के संचालक गौरव श्रीवास्तव एवं राहुल परमार श्री सृजन कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक श्री अरुण कुमार सिंह जी के द्वारा उक्त कार्यक्रम की बेहद प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के भारतीय संस्कृति के विकास एवं विस्तार के लिए यथोचित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दृढ़ संकल्प लिया। भारतीय संस्कृति के अलख जगाने में सारथी के रूप में श्री संदीप जी चौधरी की सहभागिता अनुकरणीय एवं सराहनीय रही चित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed