भारत-अमेरिका के बीच छोटे परमाणु रिएक्टरों पर समझौता संभव

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज 3 दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। बाइडेन देर रात एयरफोर्स 1 से जर्मनी के लिए रवाना हुए। यहां हेलीकॉप्टर में फ्यूल रीफिल करवाने के बाद वो भारत के लिए निकले। बाइडेन शाम करीब 6:55 बजे पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।
शुक्रवार को ही बाइडेन की PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। अमेरिका के NSA जेक सुलिवन ने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। इस दौरान छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर समझौता हो सकता है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच GE जेट इंजन डील पर भी बात आगे बढ़ सकती है।
