chandryaan3 #चांद पर पहुंचा भारत तो झूमे बॉलीवुड सितारे

चांद पर पहुंचा भारत तो झूमे बॉलीवुड सितारे, अक्षय कुमार से लेकर श्रद्धा कपूर तक ने ऐसे जताई खुशी,,,,,,,,,,,,, चंद्रयान 3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है और भारत ने एक ऐतिहासिक कामयाबी अपने नाम कर ली है. चंद्रयान 3 की अचीवमेंट पर पूरा देश जश्न मना रहा है. ऐसे में सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल समेत कई स्टार्स ने इसरो को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है.
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने लिखा- ‘करोड़ों दिल इसरो को थैंक्यू कह रहे हैं.. आपने हमें गौरान्वित किया है…. इंडिया को इतिहास बनाता देख खुद को लकी महसूस कर रहा हूं… भारत चांद पर है….हम चांद पर हैं… #Chandrayaan3.