एक कॉल रात 2 बजे बदल गई कर्नाटक की राजनीती

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री 75 साल के सिद्धारमैया होंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद डीके शिवकुमार को CM बनाया जाएगा। चार दिन से चल रही उठापटक के बीच बुधवार रात को यह फैसला लिया गया।
रात के 10.15 बज रहे थे। सिद्धरमैया कर्नाटक कांग्रेस के इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला के साथ मीटिंग कर रहे थे। उनके साथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल भी थे। 10.38 पर कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि ‘आज ही रात आखिरी निर्णय ले लिया जाएगा। कोई खास दिक्कत नहीं है।’
इधर रणदीप सिंह सुरजेवाला केसी वेणुगोपाल के घर पहुंचते हैं और फिर बातचीत शुरू होती है। यही वो मीटिंग थी जिसमें डीके शिवकुमार को डिप्टी CM के लिए मना लिया गया। मीटिंग करीब 1 बजे तक चलते रही। इसमें पहले खड़गे ने डीके को मनाया। तमाम दलीलें रखीं। प्रियंका-राहुल ने भी बात की।
