बाहा बोंगा परब में मांदर के थाप में थिरके आदिवासी जन

बोकारो से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट
बाहा बोंगा परब में मांदर के थाप में थिरके आदिवासी जन
बाहा बोंगा परब बोकारो जिला अंतर्गत पेटवार के चांदो गर्री में सोमवार को बाहा बोंगा सुसर समिति के सौजन्य से सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।नायके हाङम सीता राम मुर्मू ने प्राकृतिक के रखवाला देवता को आदिवासी परम्परागत पूजा अर्चना किये जहां सभी संथाली भाई बहन माथा टेके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति के रूप में जेएमएम बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी उपस्थित थे।वही जिप सदस्य सह जेएमएम जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मुर्मू के पैतृक गांव में बाहा बोंगा परब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी ने कहा कि हम संथाली भाइयो का सरहुल पर्व मुख्य रूप आस्था व विश्वास के साथ इस त्योहार को मानते है।हमलोग का यह परब धरोहर है।इस बाहा बोंगा महिला से लेकर पुरुष तक मांदर के थाप में खुशी व्यक्त करते हुए नृत्य करते है।वही अशोक कुमार मुर्मू ने कहा कि हमारे पूर्वज के द्वारा तीन चार पीढ़ियों से इसी जाहेर थान में सरहुल पूजा करते रहे है।हमलोग भी प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाते हैं साथ ही भाई चारा व एकता का परिचय का प्रतीक है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित कई लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया
मौके पर मुखिया गीता देवी,श्रीलाल हांसदा, गोबिंद मुर्मू, सुरेन्द्र सोरेन,रविन्द्र हांसदा, राजेन्द्र कुमार मुर्मू आदि कई उपस्थित थे।