महोबा किराना गोदाम में लगी भीषण आग
मामला महोबा जनपद के कस्बा पनवाड़ी थाने का है जहां पाठक पुरा रहने वाले मुन्नी सेठ के किराना गोदाम में आग लगी ।
बता दे इसी बिल्डिंग में रिहायशी आवास और किराना गोदाम है सुबह अचानक धुआं उठते देख परिजन मकान से बाहर की ओर दौड़ पड़े देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग अपनी चपेट में ले ली और थोड़ी देर बाद अंदर लगे इनवर्टर के फटने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है किराना गोदाम और मकान आग में लगने की खबर पूरे पनवाड़ी में फैल गई खबर सुनते ही लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े और स्थानीय पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी सूचना पाते ही पुलिस बलऔर फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुट गई लेकिन पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में होने से अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है वही गोदाम मालिक मुन्नीलाल सेठ बताती है कि गोदाम में रखी हुई किराना सामग्री व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई है और बताते हैं कि गोदाम में किराने की सामग्री लगभग 19 से 20 लाख की रखी हुई थी वहीं वह बताते हैं कि लगभग 40 लाख रुपए कीमत से अधिक का नुकसान है घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है वहीं पुलिस फायर बिग्रेड जन सहयोग से आग बुझाने में जुटी हुई है आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति के झुलसने की खबर भी मिल रही है उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी भेज दिया गया है ।।
विजुअल वीडियों संख्या 01
बाइट मुन्नीलाल सेठ [किराना व्यापारी]
