जनपद हमीरपुर में 650 स्थलों पर होलीकादहन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

0
https://youtu.be/Dcw8SKz3yPE

जनपद हमीरपुर में 650 स्थलों पर होलीकादहन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वही हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में होली दहन के पश्चात सैकड़ों लोगों ने मंदिरों में पहुंच कर फूलों की होली खेली और महिलाओं ने भजन और फांग गाते हुए होली का आनंद लिया। हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में होली दहन के पश्चात सुबह से ही सैकड़ों लोगों ने कस्बे में रोजाना की तरह प्रभात फेरी निकालते हुए कस्बे की विभिन्न गलियों से घूमते हुए हरे रामा हरे कृष्णा और बुंदेलखंडी धुन में फाग गाते हुए एक अनोखे अंदाज पर घरों के बाहर से ही लोगों को होली की शुभकामनाएं दी

मौदहा कस्बे में भी होलिका दहन जैसे थाने चौराहा के सामने,बड़ी देवी मंदिर के पास, अरतरा मोड़ के पास आदि स्थलो में होलिका दहन किया गया जिसको लेकर प्रशासन और अधिकारियों ने अपने ड्यूटी के साथ स्थानीय लोगों की कमेटी भी बनाएंगे जिससे लोग होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाए जाने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए पुलिस ने हर थाना क्षेत्र को सेक्टर जोन में बांट दिया पुलिस और अधिकारियों द्वारा जो होली पर्व पर लगातार कस्बे में अपनी नजर दौड़ाते रहे

आकाश त्रिपाठी ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत परंपराओं से चला आ रहा है यह त्योहार कहा जाता हैं की हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। प्रतीक रूप से यह भी माना जाता है कि प्रह्लाद का अर्थ आनन्द होता है।

बाईट आकाश त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed