बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से किसी का आधार किसी को लोन

0
https://youtu.be/jW5VYzGM8vY

बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से किसी का आधार किसी को लोन
आधार कार्ड धारक अधिकारियों से लगा रहा न्याय की गुहार
मामला महोबा जनपद की तहसील चरखारी का है । इंडियन बैंक शाखा चरखारी के खाताधारक हरि प्रकाश गुप्ता पुत्र किशोरीलाल गुप्ता निवासी हटवारा ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया की इंडियन बैंक की शाखा चरखारी में मेरा बचत है बीते दिवस जब अपने खाते का स्टेटमेंट लेने गया तो मेरे आधार कार्ड से लगभग 6लाख रुपये का लोन स्वीकृत करके निकाला जा चुका है जो कि बैक द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी की गई है वही हरी प्रकाश बताता है कि उसने बैक से किसी प्रकार न तो लोन के लिए आवेदन किया है न लिया है हरी प्रकाश गुप्ता यह भी बताता है जब मैने शाखा कर्मियों से लोन को लेकर वार्ता की तो बैक कर्मी पहले तो टाल मटोल करते रहे परन्तु जब मेरे द्वारा शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होने कहां कि यह लोन ग्राम नटर्रा निवासी हरी प्रकाश पुत्र दयाराम के नाम से स्वीकृत किया गया और यह सिबिल ने आपका आधार कार्ड सम्मिट कर दिया है ।ग्राहक ने आरोप लगाया कि बैंक शाखा ने सांठगांठ बनाकर प्रार्थी के आधार कार्ड़ का गलत उपयोग कर 6 लाख रुपया का लोन निकाल लिया गया है बैक के फर्जी लोन निकाले गये मामले मे जब इण्डियन बैक के शाखा प्रबंधक अजय कान्त तिवारी से पूछा गया तो उन्होने बताया कि यह मामला बैक का नहीं है सिविल का मामला है इसके लिये ग्राहक को सिविल मे आन लाइन आवेदन करना पडेगा तब कही इसका सिविल ठीक होगा तभी वह बैक से ऋण ले सकता है इसके पहले ऋण लेना भी सम्भव नहीं है ।
बाइट- हरी प्रकाश गुप्ता पुत्र किशोरीलाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed