होली पर किया हुड़दंग तो होगी कार्यवाही

0

राया ,आगामी आने वाले होली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा थाना राया परिसर में शांति सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपजिलाधिकारी मांट इंद्र नन्दन सिंह ने कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्ण सौहार्द भाईचारे के साथ मनाएं । उन्होंने कहा कि विना अनुमति के होली पर आयोजित कार्यक्रमो और डीजे बजाने पर और शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर कार्यवाही की जायेगी। वही बैठक में होली रखने पर विवादित स्थलों के बारे में क्षेत्रीय लोगो से जानकारी ली गईं। इस दौरान बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी एसएसआई शिवकुमार शर्मा कस्वा प्रभारी रविन्द्र कुमार पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा अरविंद शर्मा अमरूदीन चौधरी व्यापार मंडल के आलोक अग्रवाल चन्द्रप्रकाश अग्रवाल संजय गोयल सुरेंद्र प्रधान मुन्नालाल अग्रवाल बौबी प्रधान शुभम अग्रवाल संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर इखलाक कुरैशी राया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed