शाहजहांपुर में पूरे देश की सबसे अनोखी होली

0

शाहजहांपुर में पूरे देश की सबसे अनोखी होली मनाई जाती है। यहां जूते मार होली खेली जाती है। होली का रंग धार्मिक स्थलों पर ना पड़े और माहौल ना बिगड़े इसके लिए शहर के सभी मुस्लिम धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स लगाई गई है। जो धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करेगी। दरअसल शाहजहांपुर में लाट साहब के दो बड़े जुलूस निकलते हैं। इसमें लाट साहब को भैंसा गाड़ी पर बैठा कर जूते और झाड़ू से पीटते हुए पूरे शहर में घुमाया जाता है। जहां जहां से लाट साहब गुजरता है लोग जूतों की बौछार कर देते हैं। जुलूस के दौरान हुडदंगी धार्मिक स्थलों पर रंग फेंक देते हैं। ऐसे में सांप्रदायिक माहौल खराब ना कर दे, शहर भर के सभी मुस्लिम धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया जाता है। और धार्मिक स्थल के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाते हैं। हालांकि धार्मिक स्थलों को ढकने का धर्मगुरु विरोधी करते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन का कहना है कि सांप्रदायिक माहौल खराब ना हो इसके लिए मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है।
बाइट – आशीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
सुभाष सिंह
जिला संवाददाता शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed