बेरनी चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
बेरनी चौकी पर होली के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न बैठक में मौजूद लोगों से क्राइम इस्पेक्टर विष्णु शर्मा ने कहा कि हर्षोल्लास का पर्व है। होली आपस में सौहार्द बनाकर मनाएं जिससे कि पर्व में खलल न होने पाए किसी ऐसे व्यक्ति को रंग न लगाएं जो आपके साथ होली न खेलना चाहता हो। उन्होंने कहा कि परिवार संग आ जा रहे लोगों पर भी रंग और कीचड़ ना डालें आने जाने वालों को ना दौडाए। चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने कहा कि होली पर क्षेत्र में गड़बड़ी का संदेह होने पर पुलिस को सूचित करें जिससे माहौल खराब होने से पहले ही स्थिति पर काबू पाया जा सके होली आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। क्षेत्रीय लोगों द्वारा क्राइम इस्पेक्टर का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल रामनरेश यादव, तेजपाल सिंह कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार प्रत्येद्र सिसोदिया भा0कि0यू0 किसान महासचिव,मोनू गौतम, राहुल यादव,सत्यप्रकाश कुशवाह, प्रवीण कुशवाह, हरिमोहन कुशवाह,बोबी,बृजेश कुमार, विकास यादव, विनय यादव, प्रवल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
