आनेवाले त्योहारो को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
राजगढ़ थाना प्रांगण में आनेवाले त्योहार भगोरिया ,होली ,गलचुल , सतमी, रंगपंचमी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रामसिंह मेड़ा, तहसीलदार दिनेश सोनारतीया ,थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार सहित नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष, पार्षद, पत्रकार व नगर गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थै । इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि आनेवाले त्यौहारों को देखते शांति एवं सद्भाव भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील की। बैठक के दौरान गांव के धार्मिक स्थानों के आसपास पर्याप्त साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था बनाए जाने की बात कही गई।
