एसएसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ किया आगामी त्यौहार को लेकर पैदल गस्त
जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी त्यौहारो होली व शबेरात को देखते हुए एसएसपी संजीव सुमन ने भारी पुलिस के साथ पैदल गस्त की एसएसपी संजीव सुमन ने कई व्यस्तम बाजारों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया वही एसएससी संजीव सुमन ने बताया कि जनपद में जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं पूरे जनपद में थानावार अधिकारियों द्वारा पीस कमेटी के साथ मिलकर दोनों समुदाय की बैठक की जा रही है। दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठा कर ले जाना वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है अवैध वाहनों के चालान काटे जा रहे है वई दुपहिया वाहन पर तीन तीन सवारियों को बैठाने को लेकर वाहन भी सीज किए जा रहे हैं। बुलेट मोटरसाइकिल के अंदर पटाखे छुड़ाने वाले वाहनों को भी सीज किया जा रहा है हमारा पूरा प्रयास आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए हर चौकी इंचार्ज थाना प्रभारी लेपर्ड 112 डायल जनपद में अमन ओर शांति व्यवस्था बना रहे हैं और मुजफ्फरनगर पुलिस किसी भी घटना से निपटने को पूरी तरह तैयार है माहौल खराब करने वालो को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा एसएससी संजीव सुमन ने अपने सरकारी आवास से लगाकर प्रकाश चौक महावीर चोक आर्य समाज रोड मीनाक्षी चौक शिव चौक झांसी की रानी कोर्ट रोड फायर ब्रिगेड कचहरी रॉड से होते हुए वापसी अपने सरकारी आवास पर पैदल गस्त सम्पन्न की एसएससी संजीव सुमन के साथ एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे वही एसएसपी संजीव सुमन ने जनपदवासियों को आगामी होली के त्यौहार की भी शुभकामनाएं दी ओर प्यार मोहब्बत से होली खेलने की अपील की
