प्रधानमंत्री आवास में चली मनमानी

0

जहां देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को आवास देने का संकल्प लिया वही प्रशासन ने गरीब पात्रों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया
जारी आवास सूची में सर्वे टीम ने उन पात्रों के नाम ही छोड़ दिए जिनके पास एक भी छत नहीं है जहां वह अपने परिवार को वह अपने सामान को सुरक्षित कर सके प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक मछरेहटा की ग्राम पंचायत कुनेहटा लच्छीरामपुर मजरा मढिया राजेंद्र जितेंद्र लक्ष्मण पुत्र गया दे वह मनोज कुमार जिनके पास अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए भी जगह नहीं है इनका नाम ना तो आवास सूची में है और ना ही अब तक आवास उपलब्ध कराया गया है वही ब्लाक खैराबाद की ग्राम पंचायत एमिग्रांट मजरा नेवादा निवासी राम कांति पत्नी आशीष शुक्ला एक ही कच्ची दीवार पर छप्पर डाले हुए अपना जीवन यापन कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पात्रों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से गुहार भी लगाई थी रिपोर्ट आंख्या में कहा गया है की सर्वे सूची में नाम नहीं है साइड खोलने पर नाम सम्मिलित कर लिया जाएगा यह आश्वासन देते हुए पात्रों को सालों पीछे धकेल दिया गया जबकि सर्वे करना प्रशासन का काम है देखो इन पात्रों को कहां तक न्याय मिल पाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed