7 साल के मासूम की हत्या, गन्ने के खेत से शव बरामद

0

मुजफ्फरनगर में 7 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत से बालक का शव बरामद हुआ है। बच्चा देर शाम घर से खेलने के लिए निकला था और गायब हो गया था। परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

VO 1= दअरसल नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ बॉबी का 7 वर्षीय बेटा रौनक पास के स्कूल में कक्षा एक मैं पढ़ता था। दीपक ने बताया कि शुक्रवार रौनक शाम के समय खेलने के लिए घर से बाहर गया था। लेकिन काफी देर इंतजार के बावजूद वह नहीं लौटा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को रौनक की गुमशुदगी की सूचना दी। बताया कि रात में उन्होंने रोनक को काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। सुबह वह पुलिस और परिवार के अन्य लोगों को साथ लेकर गोशाला फार्म के समीप बालक को ढूंढने निकले थे। उन्होंने बताया कि थोड़ी दूर चलने के बाद ईख के खेत से उन्हें उनके बेटे रौनक की लाश बरामद हुई। बताया कि रोनक के गले पर फांसी के निशान नजर आ रहे हैं,और आसपास नशे के इंजेक्शन की सिरिंज भी पड़ी मिली हैं।





    VO 2 = नई मंडी कोतवाली पुलिस ने 7 वर्षीय बालक रौनक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर रही है। शीघ्र घटना की जांच कर खुलासा किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed