बालाघाट जिलाध्यक्ष के भाजपा में जाने के वीडी शर्मा के दावे को लेकर आप की प्रेस कॉन्फ्रेंस

0

बालाघाट 26 सितंबर 2023

आम आदमी पार्टी के बालाघाट जिलाध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के दावे को आप जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने सिरे से नकार दिया। बालाघाट के सर्किट हाउस में आप के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वीडी शर्मा के दावे को झूठा बताया।

बालाघाट के आप जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि अब तक भाजपा और भाजपा सरकार योजनाओं और बड़े नेताओं की सभा में भीड़ आने के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा करती थी लेकिन अब भाजपा पार्टी की ज्वाइनिंग में भी फर्जीवाड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मिल रहे जन समर्थन और बढ़ रही ताकत से भाजपा बौखलाई हुई है।
अरविंद चौधरी ने कहा कि फर्जी नेताओं को भाजपा में शामिल करा वीडी शर्मा आम आदमी पार्टी का बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं वीडी शर्मा को बताना चाहता हूं कि मैं बालाघाट में आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष हूं। मैंने भाजपा ज्वाइन नही की है। मैं आप का आज भी वफादार सिपाही हूं। वीडी शर्मा और भाजपा केवल भ्रम फैला रहे हैं।

अरविंद चौधरी ने कहा कि मेरे नाम पर भ्रम फैलाने वाली भाजपा और वीडी शर्मा को माफी मांगनी चाहिए और जनता के सामने कबूल करना चाहिए कि आप के बालाघाट जिलाध्यक्ष ने भाजपा ज्वाइन नहीं की है। भाजपा ने उनके नाम पर भ्रम फैलाया है। अगर वीडी शर्मा माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *