विधायक शर्मा ने खेतों पर जाकर देखी फसल, नुकसानी के सर्वे के लिए सीएम को लिखा पत्र

0



देवास 04-09-2023



विधायक शर्मा ने खेतों पर जाकर देखी फसल, नुकसानी के सर्वे के लिए सीएम को लिखा पत्र

| कन्नौद

क्षेत्र में लंबे समय बारिश नहीं होने से सोयाबीन, मक्का आदि फसलें खराब हो रही हैं और कई जगह खराब हो चुकी हैं। इसी के चलते रविवार को क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने खेतों पर जाकर फसल की स्थिति देखी। इसमें पाया कि किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बोवनी से लेकर अब तक अच्छे उत्पादन के लिए बहुत खर्च किया, लेकिन फसल पकने के समय बारिश ने धोखा दे दिया इसके चलते किसान बहुत चिंतित हैं। किसानों की परेशानी देखते हुए विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री को किसानों की सहायता के लिए पत्र भी लिखा है। पत्र में विधायक ने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र खातेगांव के किसानों द्वारा मुझे अवगत कराया गया और मैंने भी निरीक्षण किया। क्षेत्र में कम बारिश के कारण किसानों के खेतों में खड़ी सोयाबीन एवं अन्य फसलें

कन्नौद, क्षेत्र में खेतों पर जाकर फसल का निरीक्षण करते विधायक शर्मा।

खराब होने की स्थिति में है और फसलों में अधिक नुकसान हो चुका है। इसके चलते शीघ्र ही राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम से मेरे विस क्षेत्र के सभी गांवों में फसलों का सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि स्वीकृत कराने का कष्ट करें।

अकबरपुर क्षेत्र में करीब 15 दिन से बारिश नहीं हुई है। इससे सोयाबीन की फसल अब मुरझाने लगी है। किसानों का कहना है कि 6-7 दिन और बारिश नहीं हुई तो फसल बर्बाद हो जाएगी। मौसम एकदम साफ होने के बाद तेज

धूप फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। खेतों में दरारें पड़ने के साथ फसल पीली पड़ने लगी है। अकबरपुर के किसान माखन पटेल ने बताया कि फली में दाने भराने की स्थिति के बीच बारिश की लंबी खेच से फसल की स्थिति दयनीय हो गई है। पनवासा के मनोहर मंडलोई ने बताया पानी नहीं गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा, लागत भी निकलना मुश्किल है। मणिशंकर पटेल ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को राहत देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *