चंद्रयान-3 आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड होगा

मिशन की सफलता के लिए देश-विदेश में हवन-पूजन; PM द. अफ्रीका से इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे
भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। इन फोटोज को पृथ्वी पर सेंड किया जाएगा। अगर भारत अपने इस मिशन में सफल रहा तो वो ऐसा करने वाला पहला देश होगा।
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा।’