शाहजहांपुर में गैंगवार की तरह फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल

0
https://youtu.be/GOiDMDvXf38

शाहजहांपुर में गैंगवार की तरह फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दो पक्ष एक दूसरे पर तमंचे और बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। वायरल वीडियो होली के दिन 8 मार्च 2023 का है। मामूली विवाद के बाद हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। वायरल वीडियो थाना तिलहर के दीयाखेड़ा गांव का है जहां वीरपाल और ऋषि पाल के बीच होली के रंग के दौरान विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया ।जिसके बाद दोनों पक्ष तमंचे और बंदूकों के साथ आमने-सामने हो गए गैंगवार की स्टाइल में दोनों पक्ष एक दूसरे पर फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलियां जागते नजर आए। एक के बाद एक दर्जनों गोलियां एक दूसरे पर दागी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को तमंचा और बंदूकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस फरार लोगों की भी तलाश कर रही है।
सुभाष सिंह
जिला संवाददाता शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed