राहुल की न्याय यात्रा आज पहुंचेगी छत्तीसगढ़ , 9 व 10 फरवरी को यात्रा में विराम , 4 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा ।

CGNEWS। राहुल गांधी की प्रदेश न्याय यात्रा आज शाम 3:04 बजे के बीच प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा उड़ीसा से निकलकर रायगढ़ में प्रवेश करेगी। बार्डर फ्लैग हैंड सेरेमनी की जाएगी। 9 व10 फरवरी को राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते यात्रा विराम होगा। इससे पहले की न्याय यात्रा में राहुल मध्य प्रदेश व राजस्थान से होकर निकले थे ।
लोकसभा चुनाव के पहले ही यात्रा , 11 में से केवल 9 सीटें ही कांग्रेस की
यह यात्रा छत्तीसगढ़ की चार लोकसभा सीटों सरगुजा , रायगढ़ , कोरबा और जांजगीर से होकर गुजरेगी। इन चार सीटों में से केवल कोरबा मैं ही कांग्रेस की सरकार है , बाकी सीटों पर भाजपा की सरकार है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से केवल दो सीटें ही कांग्रेस सरकार की है बाकी की 9 सीटों पर भाजपा सरकार का कब्जा है।आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस पक्ष में माहौल तैयार कर रही है।
11 फरवरी को सुबह 10:00 बजे रायगढ़ के गांधी प्रतिमा चौक से पदयात्रा शुरू की जाएगी। राहुल डेढ़ किलोमीटर तक पद यात्रा करेंगे।