भाजपा जिलाध्यक्ष का कमलापुर कस्बे में कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राजेश शुक्ला को सीतापुर जनपद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सीतापुर राजेश शुक्ला के जनपद में प्रथम आगमन पर कस्बा कमलापुर मे पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा अलग अलग स्थानो पर ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर के सामने मंडल अध्यक्ष कमलापुर अमर बाजपेई द्वारा स्वागत किया गया वही बड़ा चौराहे पर ग्राम प्रधान महोली धर्मेंद्र सिंह द्वारा फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आपको जिलाध्यक्ष समझे यह कहते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए सीतापुर के लिए रवाना हो गए सुरक्षा व्यवस्था मे थानाध्यक्ष कमलापुर जितेन्द्र कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज अतुल शुक्ला पूरे दल बल के साथ मौजूद रहे इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ल आदि सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *