श्रावस्ती मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

0
https://youtu.be/YuPIMHEOggg

दिनांक 18.04.2023

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशानुसार महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर अपराध के साथ साथ यातायात नियमों आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है,फोन करने वाली महिलाओं/ बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है।

महिला बीट पुलिस अधिकारियों व शक्ति मोबाइल द्वारा निरंतर गाँवो मे जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं/बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है।

शक्ति मोबाइल टीम में तैनात म0मु0आ0 संज्ञा भारती,म0आ0 विनीता देवी,म0आ0 सुषमा सिंह द्वारा थाना क्षेत्र सोनवा अन्तर्गत ग्राम खुरहुरी, सोनवा,दिकौली चौराहा मे म0मु0आ0 संज्ञा भारती,म0आ0 विनीता देवी, म0आ0सुषमा सिंह, द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया।
साथ ही साथ जनपद के समस्त थाना अंतर्गत नारी सुरक्षा दल द्वारा रतनापुर, कस्बा सिरसिया, कस्बा वीरपुर, कस्बा भिंगा व कस्बा इकौना कस्बा हरदत्त नगर गिरंट आदि कस्बा/क्षेत्र/ग्रामो में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं /छात्र- छात्राओं को जागरूक किया गया।

   श्रावस्ती से सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed