जी-20 समिट में पहुंच रहे दुनिया के शीर्ष नेता, किससे मिलेंगे पीएम मोदी?

0

जी-20 समिट में पहुंच रहे दुनिया के शीर्ष नेता, किससे मिलेंगे पीएम मोदी?…………प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को मॉरीशस, बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 8 सितंबर को ही पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा 9 सितंबर को पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को खासतौर पर सजाया गया है। विशेषकर जिन रास्तों से विदेशी राष्ट्राध्यक्ष गुजरेंगे, उन्हें खास तौर पर फूलों से सजाया जा रहा है।

कौन-कौन से नेता पहुंच गए दिल्ली?

  • जी20 सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा। साथ में पत्नी भी भारत पहुंची।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत किया।
  • केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉरीशस के पीएम प्रवींद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की।
  • यूनियन ऑफ कोमोरोस के राष्ट्रपति और अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असोमनी, जी20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गई हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जारदोश ने उनका स्वागत किया।
  • जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी। केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने उनकी आगवानी की।

जी20 नेताओं की पत्नियां महिला किसानों से मिलेंगी
केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि 9 सितंबर को जी20 नेताओं की पत्नियां इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगी। यहां वह कुछ महिला किसानों से मुलाकात करेंगी और कुछ शीर्ष लेबोरेट्रीज का भी दौरा करेंगी। साथ ही नेताओं की पत्नियों को मोटे अनाज और उससे बनी पारंपरिक डाइट के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अफ्रीकन यूनियन भी होगा जी-20 का हिस्सा?
भारत की अध्यक्षता में जी20 का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए वैश्विक नेताओं का भारत पहुंचना शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- इस बार अफ्रीकन यूनियन को भी जी20 समूह में शामिल किया जा सकता है। जब इसे लेकर यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह जी20 दो दिन में ही दुनिया की सारी समस्याओं को सुलझा लेगा…लेकिन मुझे लगता है कि इस दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed