ज़ब मऊगंज को जिला बन सकता हैं तो कुक्षी क्यों नहीं – सोमेश्वर पाटीदार

0
https://youtu.be/maubnORsiek

लम्बे समय से कुक्षी को जिला बनाने की मांग, बालीपुर आगमन पर मुख्यमंत्री करें कुक्षी जिले की घोषणा

धार जिला ब्यूरो कदम पडिहार की रिपोर्ट

कुक्षी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने रीवा जिले के मऊगंज को प्रदेश का 53वां जिला बनाने की घोषणा की है।

मऊगंज को 2 विधानसभा क्षेत्र से जिला बनाया गया है।
प्रदेश के बड़े जिलों में शुमार धार से पृथक कर कुक्षी को भी जिला बनाने की मांग बरसों से चली आ रही है।
“कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने कहा कि, मऊगंज वासियों को बधाई एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से विनम्रतापूर्वक अनुरोध है कि, वहां 2 विधानसभा क्षेत्र से मऊगंज को जिला बना सकते हो तो, धार जिले के कुक्षी को 3 विधानसभा क्षेत्र से जिला बनाने में विलंब क्यों ? राजनीतिक हानि लाभ छोड़कर क्षेत्र के जन-जन के विकास हेतु कुक्षी को जिला बनाने की घोषणा कर स्थापित करें।
आप कुक्षी को जिला बनाओगे तो निश्चित ही माँ गायत्री नर्मदा व जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
पाटीदार ने कहा कि, दिनांक: 6 मार्च 2023 को ब्रम्हलीन श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज की तपोस्थली वालीपुर में आप पधार रहें हो। प.पूज्य गुरुदेव गजानन जी महाराज आपको सद्बुध्दि दे कि, क्षेत्र के विकास हेतु कुक्षी को जिला बनाने की घोषणा करें।
“कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” निर्विकल्प कुक्षी को जिला बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। अल वर्ष से साप्ताहिक सांकेतिक धरना प्रदर्शन प्रति रविवार जारी है, साथ ही 31 मई 2023 मॉं गायत्री जयंती से आंदोलन प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार अनिश्चितकालीन उपवास (आमरण अनशन) भी करेंगे, जिसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *