सेवा सप्ताह अभियान के तहत विश्व हिन्दू परिषद ने किया वृक्षारोपण

0

दमोह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महाकौशल प्रांत के 23 जुलाई से 30 जुलाई तक सेवा सप्ताह के अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा चतुर्थ दिवस वृक्षारोपण किया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय खत्री ने संबोधित करते हुए कहा है कि विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत समुचित जिले भर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज दमोह में भी वृक्षारोपण पौधारोपण किया गया है। श्री खत्री ने आव्हान करते हुए कहा है कि अपने घर के आस-पास और अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का संकल्प लें।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री कौशलेंद्र पांडे ने संपूर्ण समाज से आह्वान करते हुए कहा है कि समस्त भक्तजन मंदिर परिसर में जब जाएं तो वह अपने हाथों में प्लास्टिक की थैलियां लेकर नहीं बल्कि कपड़े की थैली लेकर जाएं जिससे कि मंदिर में प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर होगा। श्री पांडेय ने बताया कि हरियाली को सही जीने के लिए विश्व हिंदू परिषद के द्वारा जिले भर में लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है निश्चित रूप से महाकौशल प्रांत में के दमोह जिले में सबसे अधिक वृक्षारोपण कार्य करने का कार्य विश्व हिंदू परिषद करेगा

जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अजय खत्री जी जिला मंत्री कौशलेंद्र पांडे जी जिला धर्माचार्य प्रमुख ठाकुर जी महाराज, जिला सह संयोजक रजित जैन, नगर संयोजक अनुराग यादव,नगर सह संयोजक निखिल राजपूत नगर बल उपासना प्रमुख सुधांशु खरे,नगर गौरक्षा प्रमुख कुलदीप शर्मा प्रदीप परिहार,रितिक सोनी, अभिषेक मिश्रा,अरविंद सेन आदर्श मिश्रा,आयुष अग्रवाल सहित बजरंगीओं की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग यादव और आभार निखिल सिंह राजपूत के द्वारा व्यक्त किया गया।
उक्त जानकारी बजरंग दल के जिला सह संयोजक रजित जैन के द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed