यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का बयान

खबर गाजीपुर से है।जहां यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बयान देते हुए कहाकि बीजेपी महराज सुहेलदेव का विजय दिवस मना रही है।जबकि सपा ने महाराज सुहेलदेव के नाम के साथ कुछ जोड़कर विवाद पैदा करने की कोशिश की है।अनिल राजभर ने अखिलेश यादव के आसुरी शक्तियों के अत्याचार के बयान पर पलटवार करते हुए कहाकि 2017 में यूपी की जनता ने आसुरी शक्तियों को नेस्तनाबूद कर दिया है,और जनता इन आसुरी शक्तियों को दोबार पनपने नही देगी।अनिल राजभर ने कहाकि जनता ने 2014,2017,2022 में जिस तरह आसुरी शक्तियों को मारकर बीजेपी को चुना,उसी तरह 2024 में भी चुनेगी।अनिल राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर पर भी जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहाकि ओपी राजभर को महाराजा सुहेलदेव का नाम लेने का भी अधिकार नही है।वो महाराज सुहेलदेव के नाम पर पार्टी बनाकर राजभर समाज को ठग रहे हैं।अनिल राजभर ने कहा कि वो महाराज सुहेलदेव के दुश्मन गाजी की मजार पर क्या करने गए थे।वो मुख्तार अंसारी,अफजाल अंसारी को मुख्यमंत्री बना रहे थे।उन्होंने बार बार महाराज सुहेलदेव के सम्मान से समझौता किया है।उनके मुंह से महाराज सुहेलदेव का नाम शोभा नही देता,वो गाजी और ओबैसी का ही नाम लें।अनिल राजभर महाराज सुहेलदेव की स्मृति में आयोजित विजय दिवस में शिरकत करने पहुंचे थे।शहर के आईटीआई मैदान में बीजेपी ने सुहेलदेव विजय दिवस कार्यक्रम किया।