पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रशांत शर्मा की प्रतिमा का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

0

जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना मोड़ निवासी शहीद प्रशांत शर्मा पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे जिस पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा एक सेतु का नाम उनके नाम पर रखा गया था वहीं सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल सपा नेता राकेश शर्मा सपा नेता शलभ गुप्ता के द्वारा शहीद प्रशांत शर्मा की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया इस अवसर पर प्रशांत शर्मा के परिजनों के द्वारा एक हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया था सभी ने प्रशांत शर्मा अमर रहे भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए वहीं केंद्र राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि यह प्रतिमा युवाओं को संदेश देने का कार्य करेगी क्योंकि यह शहर के अंदर आने वाले रास्ते शामली रोड पर प्रतिमा लगाई गई है जिससे आने जाने वाले युवाओं एवं अन्य लोगों में देश के प्रति बलिदान होने की प्रेरणा देते रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed