उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी |

गिरिजानन्द शर्मा
ब्यूरो हेड- महाराजगंज
मोब- 9415243456
महाराजगंज 28 अप्रैल। आगामी 29 अप्रैल को महाराजगंज जनपद के नवीन मंडी स्थल पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला संयोजक संजय पांडेय , जिले के प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ,जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ कौसतुभ, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा , अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की सभा से निकाय चुनाव के विजय का शंखनाद होगा। इस बार ऐतिहासिक होगी मुख्यमंत्री की जनसभा। उत्तर प्रदेश में विकास की आंधी बहाने वाले मुख्यमंत्री जी के विचारो को सुनने के लिए जिले की जनता आतुर है।उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है और इसे अब कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कोई ताकत विकास और उत्तर प्रदेश के बीच में बाधा नहीं बन सकती।जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है तब से प्रदेश मे एक ओर जहाँ हिंदुत्व व सांस्कृतिक राष्टवाद का रंग गाढ़ा होता जा रहा है वहीं दूसरी ओर माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर भी तेज गति से काम चल रहा है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि यूपी में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। निकाय चुनाव में भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज करेगी जिससे आने वाले समय में और तेज गति से नगर से लेकर गाँव तक का विकास होगा |
